Saturday, May 2, 2026
सत्यमेव जयते
  • Home
  • रोजगार
  • लैंगिक शिक्षण
  • माहितीचा अधिकार २००५
  • शैक्षणिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • राजकारण
  • लेख
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • Home
  • रोजगार
  • लैंगिक शिक्षण
  • माहितीचा अधिकार २००५
  • शैक्षणिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • राजकारण
  • लेख
  • संपादकीय
No Result
View All Result
सत्यमेव जयते
No Result
View All Result

नेहरू युवा केंद्र जलगांव एवं सामाजिक शास्त्र विभाग क.बी.चौ. उ. म.वि. जलगांव द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

टिम-सत्यमेव जयते by टिम-सत्यमेव जयते
27/01/2025
in जळगाव
Reading Time: 1 min read
नेहरू युवा केंद्र जलगांव एवं सामाजिक शास्त्र विभाग क.बी.चौ. उ. म.वि. जलगांव द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

जळगाव -(प्रतिनिधी)-मेरा युवा भारत, नेहरू युवा केंद्र जलगांव एवं सामाजिक शास्त्र विभाग क.बी.चौ. उ. म. वि. जलगांव द्वारा 21 – 25 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 MYBharat स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर वाहतुक पुलिस दल के साथ 02 दिवस तक तैनात किया गया तथा स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जनजागृति की। कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 जनवरी 2025 को श्रीमती स्मिता उदय वाघ, मा. सांसद लोकसभा जलगांव; प्रो. वि. एल. माहेश्वरी, मा. कुलगुरु, क.बी.चौ. उ. म.वि. जलगांव; डॉ. अजय पाटिल, निदेशक सामाजिक शास्त्र विभाग क.बी.चौ. उ. म. वि. जलगांव; डॉ. सचिन नांद्रे, निदेशक NSS, सामाजिक शास्त्र विभाग क.बी.चौ. उ. म. वि. जलगांव; श्री राहुल गायकवाड़, पुलिस निरीक्षक, शहरी वाहतुक शाखा जलगांव एवं श्री नरेंद्र, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र जलगांव ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया।

श्रीमती स्मिता उदय वाघ, मा. सांसद लोकसभा जलगांव ने सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा स्पथ का युवाओं के साथ वाचन किया। उन्होंने सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की भी समीक्षा कर उसके कारणों की चर्चा भी की। मा. सांसद महोदया ने गति सीमा के पालन, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग पर जोर दिया और युवाओं को नियमों के शत प्रतिशत पालन हेतु प्रोहत्साहित किया। साथ ही उन्होंने अपने सन्देश में सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों की दुर्दशा पर भी रौशनी डाली। जलगांव जिला के दुर्घटना संभावित सडकों का वर्णन करते हुए उन्होंने युवाओं को सचेतता के साथ प्रवास करने के लिए सजग किया। साथ ही मा. सांसद महोदया ने कार्यक्रम में सहभागी सभी युवाओं को अपने परिवार और समाज को सड़क सुरक्षा विषय पर जागृत करने का आह्वान किया।

मा. कुलगुरु ने युवाओं के साथ अपने जीवन के सड़क सुरक्षा से सम्बंधित काअनुभव साँझा किये। साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु स्कूलों के लिए एक पाठ्यक्रम विकसित करने पर भी बल दिया। सड़क सुरक्षा जनजागृति को नई शिक्षा निति के तहत सामुदायिक पाठ्यक्रम का भाग बनाने के भी विचार साँझा किये। उन्होंने युवाओं को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

श्री राहुल गायकवाड़ जी ने युवाओं को नियमों को जानने, पालन करने तथा नियमों को समझने पर बल दिया। युवाओं को समाज में नियमों की जन जागृति करने पर भी बल दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं के अनेक सड़क सुरक्षा से सम्बंधित दुविधाओं का भी निवारण किया। मा. पुलिस निरीक्षक ने 22-23 जनवरी 2025 को 25 स्वयंसेवकों को ट्रैफिक पुलिस दाल के साथ तैनात करने के प्रस्ताव को सहमति देकर युवाओं को वास्तविक स्थिति का अनुभव करने के लिए आह्वान किया।

डॉ. अजय पाटिल ने भी युवाओं को नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं के दुरपरिणामों पर चर्चा की और डॉ. नांद्रे जी ने युवाओं को आत्मसंयम रखने पर बल दिया। प्रस्तावना में नरेंद्र, जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम की रुपरेखा तथा उद्देश्य साँझा किया। सूत्र सञ्चालन श्रीमती वर्षा पालखी, सहायक प्राध्यापक तथा धन्यवाद प्रस्ताव श्री योगेश माली, सहायक प्राध्यापक ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उमेश गोगडिया, श्री अजिंक्य गवली, डॉ. प्रशांत सोनवणे,श्री दिगंबर सावंत, डॉ. विजय घोरपडे, डॉ. मनोज इंगोले, डॉ. अभय मनसरे, डॉ. समाधान बनसोडे, डॉ. गोपाल पाटील, डॉ समाधान कुंभार, डॉ. कविता पाटील, डॉ सुषमा तिनगोटे, सहा प्रा.नेहा पाटील, श्री.विनेश पावरा, श्री अतुल पाटील, श्री रोशन मावळे, श्री प्रदीप गोपणे, श्री मोईन शेख, श्री तथागत सुरवाडे, श्री शंकर यशोद, श्री अजय कुमार महाले के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षित युवाओं को श्री राहुल गायकवाड़, पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस के साथ कोर्ट चौक तथा टॉवर चौक पर तैनात भी किया गया, जहाँ पुलिस दाल की सहायता के साथ हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट के उपयोग हेतु जनजागृति भी की गई। समाज कल्याण विभाग के छात्रों ने सड़क सुरक्षा हेतु पथनाट्य के माध्यम से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जलगांव, पुराना तथा नए बस स्टैंड पर जनजागृति की गई।

टिम-सत्यमेव जयते

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Previous Post

जैन स्पोर्टस् अकॅडमी तथा जळगाव जिल्हा तायक्वांडो असोसिएशन चा राष्ट्रीय खेळाडू पुष्पक रमेश महाजन याचा सन २०२४-२५ चा जिल्हा क्रीडा “गुणवंत खेळाडू पुरस्कार” ने सन्मानित

Next Post

आधार जेष्ठ नागरिक संघात प्रजासत्ताक दिवस साजरा

Next Post
आधार जेष्ठ नागरिक संघात प्रजासत्ताक दिवस साजरा

आधार जेष्ठ नागरिक संघात प्रजासत्ताक दिवस साजरा

जैन इरिगेशन-गांधी तिर्थ, जळगाव

FACEBOOK PAGE

FACEBOOK PAGE

FOLLOW

ताज्या बातम्या

अनुभूती निवासी स्कूलचा सलग १९ व्या वर्षी १०० टक्के निकाल;१० व्या इयत्तेची पलक सुराणा तर १२ वी मध्ये अलेफिया शाकीर प्रथम

अनुभूती निवासी स्कूलचा सलग १९ व्या वर्षी १०० टक्के निकाल;१० व्या इयत्तेची पलक सुराणा तर १२ वी मध्ये अलेफिया शाकीर प्रथम

एरंडोलमध्ये बुद्ध जयंती समितीची बैठक उत्साहात संपन्न: सुमित उर्फ लकी भाऊ शिंदे यांची अध्यक्षपदी सर्वानुमते निवड

एरंडोलमध्ये बुद्ध जयंती समितीची बैठक उत्साहात संपन्न: सुमित उर्फ लकी भाऊ शिंदे यांची अध्यक्षपदी सर्वानुमते निवड

गांधी रिसर्च फाऊंडेशनतर्फे पाथरी ला मोफत आरोग्य तपासणी शिबिर

गांधी रिसर्च फाऊंडेशनतर्फे पाथरी ला मोफत आरोग्य तपासणी शिबिर

श्री महावीर सहकारी बँकेच्या संचालकपदी स्वरूपकुमार लुंकड, रंजना देशमुख यांची निवड

श्री महावीर सहकारी बँकेच्या संचालकपदी स्वरूपकुमार लुंकड, रंजना देशमुख यांची निवड

जळगाव क्रिकेट लिगचे ‘किंग्ज’ जळगाव कोगटा;पुर्वेस चौधरीची मॅचविनिंग खेळी; अमळनेर सुहांस जायंटसचा ५ विकेटने पराभव..

जळगाव क्रिकेट लिगचे ‘किंग्ज’ जळगाव कोगटा;पुर्वेस चौधरीची मॅचविनिंग खेळी; अमळनेर सुहांस जायंटसचा ५ विकेटने पराभव..

महारष्ट्रातील घडामोडी तुमच्या मोबाईलवर

चित्रफीत दालन

https://youtu.be/TzzuE2yX3DI

DISCLAIMER

सदर वेब न्यूज चॅनल हे संपूर्ण महाराष्ट्रात प्रसारित होते. या ऑनलाईन वेब न्यूज चॅनल मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या मजकुराशी संपादक मंडळ सहमत असेलच असे नाही.

बातम्या

Powered By Tech Drift Solutions.

No Result
View All Result
  • Home
  • रोजगार
  • लैंगिक शिक्षण
  • माहितीचा अधिकार २००५
  • शैक्षणिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • राजकारण
  • लेख
  • संपादकीय

Powered By Tech Drift Solutions.

whatsapp-logo
%d